Breaking News

काशीपुर:अनूप अग्रवाल व अन्य नामजद आरोपियों की तलाश मे पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। शहर के चर्चित व्यापारी अनूप अग्रवाल और उनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में पांचों नामजद आरोपियों में से कोई पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इन पर एक व्यापारी से रंगदारी मांगने व उसकी हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सी ओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अनूप अग्रवाल तथा उसके पुत्र व अन्य नामजद आरोपियों की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश में जुटी हुई है।

स्टेशन रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल ने बीते रोज राइस मिलर अनूप अग्रवाल, उसके पुत्र अमोल अग्रवाल तथा क्षितिज , मनदीप व राजू बाजवा पर रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। उधर पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अनूप अग्रवाल भूमिगत हो गया है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि जल्द ही उसे व उसके साथ नामजद सभी आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जायेगा।

उधर इस मामले के सामने आने के बाद से ही अनूप अग्रवाल का मोबाइल बंद होने से उसका पक्ष नहीं मिल पाया है। आपको बता दें कि अनूप अग्रवाल भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। ऐसे में यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-