Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२५ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – बुधवार।
तिथि – एकादशी दिन – १०:३० मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – शतभिषा दिन – १२:३२ मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – वृद्धि – १२:१० मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – दूसरा दिन है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – १०:३० मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुम्भ रात्रि शेष – ०५:१८ मि. तक उपरांत मीन।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा दिन – ०८:१७ मि. तक उपरांत स्वाती।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४२ मि.।
व्रत – एकादशी।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *पापांकुशा एकादशी व्रत सभी के लिए,काशी में प्रसिद्ध नाटी इमली का भरत मिलाप,स्वाती नक्षत्र का सूर्य दिन – ०८:१७ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की दिन – १०:३० मि. तक।*

*कल विशेष -* *प्रदोष व्रत,एकादशी व्रत का पारण दिन – ०८:०७ मि. तक,पद्मनाभ द्वादशी,द्वादशी से दुग्ध दान करके द्विदल (दाल) त्याग व्रत आरंभ,यायी जययोग दिन – १०:५३ मि. से रात्रि शेष – ०५:५३ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी धर्म में आस्था बढ़ेगी अत: आडंबरों से दूर रहें।कार्यों में सुधार होगा।रचनात्मक कार्यों का लाभ मिलेगा।

वृष राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।सोच-समझकर कार्य करें अन्यथा नुकसान संभव है।नई योजनाएं बनेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक विवाद संभव है जिससे तनाव बढ़ेगा,सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क राशि – आज दिन लाभ दायक है।कार्यसिद्धि होने से साहस व पराक्रम बढ़ेगा।व्यापार,व्यवसाय में लाभ संभव है।धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा।कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।आय से अधिक व्यय नहीं करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी।हर किसी पर विश्वास न करें।धैर्य,संयम रखकर काम करें।निर्णय लेने में विलंब न करें।

तुला राशि – आज सोच समझकर कार्य करें।तीर्थ यात्रा में समय बीतेगा।शत्रुओं से सावधान रहें अन्यथा कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।पारिवारिक विवाद भी संभव है|

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं,कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी।परिवार में खुशियाँ आएंगी।वाणी पर संयम आवश्यक है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि – आज मेहनत और ईमानदारी के कारण नौकरी में लाभ एवं पदोन्नति की संभावना है।आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी|व्यापारिक विवादों का निपटारा होने की संभावना।

मकर राशि – आज समय का ध्यान रखें अन्यथा हानि संभव है।व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है।व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें।बुरी आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुंभ राशि – आज दिन शुभ है सभी कामनाएं पूरी होगी।माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।कामकाज में सुधार होगा।वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन राशि – आज मर्यादा का ख्याल रखें।जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।व्यापार,नौकरी में वृद्धि संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-