Breaking News

काशीपुर:रावण उवाच, “अगले वर्ष मुझे जलाना मत,मेरा गला घोंटना ‘ के डी एफ का पोस्टर चर्चाओं में

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। वर्षों से देशभर में दशहरे पर रावण को जलाने की परंपरा निभाई जाती है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां रावण मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले न जलाए जाते हों। अब प्रदूषण को देखते हुए काशीपुर की एक चर्चित संस्था ने नयी परंपरा का आह्वान किया है। केडीएफ यानी काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में जो कहा गया है उस पर कुछ विवाद हो सकता है।

दरअसल पोस्टर में रावण के हवाले से कहा गया कि अगले साल मुझे जलाना मत। क्यों मत जलाना इसका कारण भी समझाया गया है। पोस्टर में काशीपुर के लोगों से आह्वान किया गया है कि काशीपुर नगरवासियो इस वर्ष तो मुझे जलाया जा रहा है पर अगले वर्ष में जलूँगा नहीं क्योंकि आप ही मुझे प्रदूषण से बचने के लिये जलायेंगे नहीं बल्कि गला घोटोगे।,बस उम्मीद है आप नगरवासी जाग चके होंगे।

बहरहाल ये पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इस पोस्टर पर आपत्ति भी जता रहे हैं। आपत्ति जताने वालों का तर्क है कि परंपरा हम ही क्यों बदलें?

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-