Breaking News

काशीपुर:एससी गुड़िया आईएमटी में बायो डीजल पर वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों की गोष्ठी आयोजित, ऊर्जा के बेहतर विकल्प पर नई पहल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। दुनिया भर में ऊर्जा के नये नये स्रोत की ओर वैज्ञानिकों की रिसर्च और अनुसंधान जारी है। पेट्रो पदार्थों की मंहगाई को देखते नये विकल्प तलाशे जा रहे हैं। बायो डीजल भी आधुनिक वैज्ञानिकों के अनुसंधान के परिणामस्वरूप तेजी से ऊर्जा विकल्प बन रहा है।

बायो डीजल की उपयोगिता पर आज यहां सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया आई एम टी में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में यूज्ड कुकिंग आयल के उपयोग को लेकर वरिष्ठ वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने विस्तार से चर्चा की। सीएसआईआर- आईआईपी देहरादून के वरिष्ठ प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉक्टर नीरज आत्रेय ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा निकट भविष्य में आईएमटी में आयोजित होने जा रही मोबाइल यूनिट कार्यक्रम के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ डी एस रावत,वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर संस्थान की भूमि पर बोई हुई सरसों से निर्मित कुकिंग ऑयल से संचालित प्रथम बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । साथ ही संस्थान के पी जी ब्लॉक में स्थापित नव निर्मित स्मार्ट क्लास का भी अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सिर देहरादून की टीम एवं एससीजी आईएमटी परिवार का आभार जताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

आई आई पी के निदेशक डॉ बिष्ट ने इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए बताया कि आगामी दिसंबर में एसजी आईएमटी प्रांगण में मोबाइल यूनिट का आरंभ होने जा रहा है जो काशीपुर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत , विशिष्ट अतिथि सीएसआईआर- आईआईपी के निदेशक डॉक्टर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने मां सरस्वती, संस्थान के प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त तिवारी एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा संस्थान के पीजी, यूजी एवं लॉ के टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक देगा सम्मानित किया गया । इससे पूर्व अतिथियों को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर डीएस रावत (वाइस चांसलर, कुमाऊं यूनिवर्सिटी) और डॉक्टर हरेंद्र बिष्ट (सीएसआईआर आईआईपी) तथा राहुल शाह (एसडीएम, राम नगर क्षेत्र) रहें। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सुमित सरकार (सीईओ, सीबीडीए रायपुर)  अनूप नौटियाल (एसडीसी फाउंडेशन, देहरादून)  गणेश कंडपाल (डिप्टी कमिश्नर, एफडीए) एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईआईपी के निर्देशक की धर्मपत्नी श्रीमती रीना बिष्ट ,एसआईएमटी काशीपुर के प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार,संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति पंत , उपप्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, गुरुकुल स्कूल के प्रबंध निदेशक नीरज कपूर ,क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के अध्यक्ष सर्वेश बंसल,आरसी त्रिपाठी, मनोज डोबरियाल, सुरेंद्र बाटला, अर्चना लोहनी, पूनम मंझरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ,संदीप अग्निहोत्री, अनिल वर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला ,राकेश गुप्ता, सुभाष सक्सेना, सौरभ अग्रवाल के अतिरिक्त आईआईपी देहरादून की टीम के सदस्य डॉक्टर अमन घोंसले, तुषार अग्रवाल, नेहा पंत, ब्रूनो सहित संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य यू जी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल रजिस्टर विशाल शर्मा, एवं सुधीर दुबे सहित एस सी गुड़िया आईएमटी एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की समस्त फैकल्टी में स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-