Breaking News

31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, ठंड के चलते नहीं आ रहे पर्यटक

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्तूबर, 2023)

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पिछले दो दिनों में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। ताजा बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे पर्यटक घाटी में नहीं आ रहे हैं।

फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां पर्यटक नहीं आ रहे हैं।

घाटी में अभी तक 13,040 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंच चुके हैं। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सोमवार को बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की संख्या शून्य रही। यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही न के बराबर हो गई है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-