Breaking News

उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज,कई स्थानों पर बारिश

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्तूबर, 2023)

प्रदेशभर में आज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं।

वहीं, मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-