Breaking News

काशीपुर के नीरज नेगी अक्षय कुमार के साथ फिल्म “मिशन रानीगंज”में बांकेलाल की महत्वपूर्ण भूमिका में

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। पटेल नगर काशीपुर निवासी नीरज नेगी अपने अभिनय से बालीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। अक्षय कुमार के साथ वह मिशन रानीगंज में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

नीरज नेगी पटेल नगर निवासी धर्म सिंह नेगी, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार के पुत्र हैं। उन्होंने रूड़की से बी टेक किया है। मध्यप्रदेश स्कूल आफ ड्रामा से उन्होंने अभिनय का डिप्लोमा प्राप्त किया है। काशीपुर के मारिया असम्पुटा कालेज से उन्होंने 12 वीं की परीक्षा पास की है।

बता दें कि आज से काशीपुर के एस आर एस के मल्टी प्लेक्स में मिशन रानीगंज फिल्म दिखाई जाएगी।

नीरज ने अपने बेहतरीन अभिनय कौशल से नीरज ने बॉलीवुड में अपनी काबिलियत साबित की है। नीरज नेगी मिशन रानीगंज में “बांकेलाल” के किरदार में नजर आयेंगे । नीरज फिल्म के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई को अपना गुरु बताते हैं। टीनू जी इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। मिशन रानीगंज की शूटिंग के सिलसिले में वह लंदन गये थे। नीरज देहरादून व देश के अन्य क्षेत्रों में अनेक वर्कशॉप और नाटकों में भाग ले चुके हैं।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-