Breaking News

काशीपुर:श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का मेयर ने किया शुभारंभ, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ आज मेयर ऊषा चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि श्री राम का जीवन चरित्र हमें बताता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कैसे हम समाज में एक आदर्श का उदाहरण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला का मंचन हमें अपने इस मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन को प्रस्तुत कर प्रेरणा देता है।

रामलीला मंचन के शुभारंभ के अवसर पर श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंधवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगों में सोहन सिंह, संदीप सहगल, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ,राजीव घई , सुरेश शर्मा,संदीप सहगल, पंकज टंडन, राकेश नरूला,लवीश अरोरा, विकल्प गुड़िया,अमित कुमार शर्मा,नवीन अरोरा, ललित बाली,प्रीत कुमार बम, पार्षद राजकुमार सेठी,अजय अरोरा, संजीव अरोरा कैप्टन, प्रदीप सपरा,नरेश सपरा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-