Breaking News

काशीपुर: निकाय चुनाव कराने की भाजपा में हिम्मत नहीं, कांग्रेस महासम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर कसा तंज

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव कराने की भाजपा की हिम्मत नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं।

यहां काशीपुर में कांग्रेस के कुमाऊं मंडल के कांग्रेस विधायकों और जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्षों के महासम्मेलन में भाग लेने आये थे। उन्होंने मणिपुर की हिंसा पर केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मणिपुर भी देश का अंग है पिछले पांच महीनों से वहां हिंसा भड़की हुई है लेकिन प्रधानमंत्री और भाजपा सिर्फ प्रचार में जुटे हुए हैं।प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस के बूथ व मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडलम नाम से एक और संगठनात्मक ईकाई बनायी गई है। करन माहरा ने भाजपा पर आपदा के दौरान कोई काम न किये जाने का आरोप लगाया।

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षा भवन मे आयोजित इस महासम्मेलन में कुमाऊं के कांग्रेस के विधायक, जिलाध्यक्ष व अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने  कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी  की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा ने देश को अमन चैन शांति एवं मोहब्बत का पैगाम दिया। भाजपा के राज में आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ता मजबूत होकर कांग्रेस की रीती नीतियों को जन-जन तक अवगत कराकर आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूत बनाएं।

इस दौरान मौजूद विधायकों व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए आगामी निकाय पंचायती चुनाव लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आवाहन कांग्रेस कार्यकर्ताओ से किया।

महासम्मेलन में यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष, करण माहरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ,आदेश चौहान जसपुर विधायक, सुमित हृदेश हल्द्वानी विधायक ,संजीव आर्य पूर्व विधायक नैनीताल, केसी सिंह बाबा पूर्व सांसद गोविंद सिंह कुंजवाल पूर्व स्पीकर विधानसभा पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, सी पी शर्मा, हेमंत खरगवाल,अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल एडवोकेट, मुक्ता सिंह ,शशांक सिंह,आशीष अरोरा बाॅबी,एन सी सिंह बाबा, पुजा सिंह, मनोज जोशी,सुशील गुड़िया,अरुण चौहान,अलका पाल, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदूमान, उमा वात्सल्य, मीना शर्मा, डॉक्टर अब्दुल सकील, जितेंद्र सरस्वती,अजिता शर्मा, इन्दर सिंह एडवोकेट, , चेतन अरोरा,प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप कंबोज,लवदीप सिंह, वसीम अकरम,, अब्दुल अजीज कुरैशी, सुरेश शर्मा जंगी,हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, फिरोज हुसैन , अब्दुल सलीम एडवोकेट ,राजू छीना, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मंसूर अली मंसूरी ,इलियास माहिगीर, साबिर हुसैन, सादिक हुसैन ,शफीक अहमद अंसारी ,अनीस अंसारी, चेतन अरोरा,जय सिंह गौतम, प्रभात साहनी ,अफसर अली, निश्चित गुड़िया,लता शर्मा, मंसूर अली मंसूरी,अर्पित मेहरोत्रा ,अब्दुल कादिर , मंसूर अली मेफेयर, महेंद्र लोहिया, नौशाद पार्षद,महेंद्र बेंदी,मोहम्मद आरिफ पार्षद, मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-