Breaking News

बागेश्वर:सेवारत व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी, जिलाधिकारी ने बैठक में दिये निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

बागेश्वर। सेवारत एवं पूर्व सैनिको की प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आज अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवारत एवं पूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं प्राप्त होती हैं । उन पर सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए तत्काल उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरती जाय। उन्होने कहा कि सैनिक विपरित परिस्थतियों में देश की सुरक्षा के लिए अपना पूर्ण योगदान देते है, उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाय।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित प्राप्त विभिन्न शिकायतों व समस्याओं को लेकर विभागों से जानकारी प्राप्त की। विभागों द्वारा सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों के मोटर मार्ग, पैतृक संपत्ति व कब्जे विवाद, मानचित्र स्वीकृति एवं बाढ सुरक्षा दीवार आदि से संबंधित 15 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने कहा सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न मामलों के निराकरण की दिशा में प्राथमिकता तय करते हुए कार्य करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही एवं लापरवाही पर संबंधित विभाग व अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट, अधि.अभि. लोनिवि डीएस कुटियाल, जल निगम वीके रवि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-