@शब्द दूत ब्यूरो (07अक्टूबर 2023)
काशीपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आईटीआई थाना क्षेत्र में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बीते शुक्रवार को एस पी अभय सिंह ने आईटीआई थाना क्षेत्र में गश्त एवं डायल 112 को चैक किया तो ये ड्यूटी पर नहीं मिले।
जिस पर एसपी ने एस आई प्रकाश विश्वकर्मा, चालक प्रकाश, हमराह जगदीश पाठक, ललित कुमार तथा भरत बिष्ट ड्यूटी से गायब मिले। एस पी ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को मामले से अवगत कराया जिस पर एस एस पी ने पाचों कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



