Breaking News

बड़ी खबर: नरगिस मोहम्मदी को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार, ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस जेल में हैं बंद

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अक्टूबर 2023)

इस बार का नोबेल शांति पुरस्कार  नरगिस मोहम्मदी को मिला है।नरगिस मोहम्मदी का नाम ईरान में मानवाधिकारों की लड़ाई का पर्याय बन चुका है। नोबेल कमिटी ने कहा है कि महिलाओं के दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली नरगिस को उनके बहादुरी भरे संघर्ष की जबरदस्त व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़ी है। इस समय नरगिस मोहम्मदी 10 वर्ष और नौ महीने की सजा काट रही है।

उन्‍हें अब तक 13 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। बेजुबानों की आवाज बनने, मौत की सजा के खिलाफ उनके अथक अभियान के लिए उन्हें बार-बार सजा सुनाई गई है।बीते 2 दशकों में अधिकांश समय उनका जेल में गुजरा है। उन्हें अब तक कुल 31 सालों की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा उन्‍हें 154 कोड़े की सजा भी सुनाई गई है।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 259 व्यक्तियों और 92 संगठनों सहित 351 उम्मीदवारों में से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शांति पुरस्कार के लिए इस वर्ष के विजेता को चुना। मोहम्मदी 122 साल पुराना पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला हैं।

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-