Breaking News

इनकी भी पीड़ा सुनेगा कोई: उत्तराखंड में विषम और प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने के बाद भी कोविड वारियर्स आज तक लड़ रहे अपनी लड़ाई, सरकार पूरी तरह से बेखबर

@शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2023)

देहरादून। कोविड 19 महामारी के दौरान उत्तराखंड में विभिन्न चिकित्सालयों में कोविड कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। उस दौरान विषम और कठिन परिस्थितियों में सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने कोविड कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इन कर्मचारियों की कोविड काल में की गई सेवाओं के लिए राज्यपाल समेत तमाम देश और प्रदेश के मंत्रियों ने सराहना भी की। लेकिन कोविड काल के बाद इन्हें हटा दिया गया।

सेवाओं से निकाल दिये जाने के बाद 6 माह के धरना एवं लंबे संघर्ष के पश्चात इन कोविड वारियर्स को 6 माह का सेवा विस्तार भी दिया गया।  साथ ही कहा गया कि इसी सेवा विस्तार के मध्य समायोजन कर लिया जाएगा।  परंतु आज तक इस विषय पर सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

अपनी सेवाओं को पुनः पाने के लिए पिछले दो माह से एकता बिहार देहरादून मे धरना चला और पिछले एक माह से अधिक समय भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इन कर्मचारियों के आंदोलन का संज्ञान शासन मे बैठा कोई भी मंत्री या उससे संबंधित विभाग नहीं ले रहा।

अपनी उपेक्षा से क्षुब्ध ये कर्मचारी बुरी तरह त्रस्त हैं। इनका कहना है कि हमारी रोजी रोटी का मात्र एक सहारा था जो हमसे छिन गया है।

कोविड कर्मचारी,राम निवास जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर
राजीव,अरेन्द्र वर्मा,सौरभ कुमार,सूरज कुमार,जाकिर हुसैन ने शब्द दूत को अपनी व्यथा बताई। इन कर्मचारियों का कहना है कि  स्वास्थ्य मंत्री अपने हर भाषण मे कहते हैं कि कोविड 19 मे कार्य कर चुके कर्मचारियों के लिए कार्य किया जा रहा है। परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं किया जा रहा। इस आंदोलन के दौरान  15 कर्मचारी भूख हड़ताल के कारण अस्पताल मे भर्ती हो चुके हैं । 2 कर्मचारी टाइफाइड 1 मातृशक्ति डेंगू से पीड़ित हो चुकी हैं। जिस जगह पर धरना दिया जा रहा है वह भी स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। उसके सामने गन्दा नाला बह रहा है । इन कर्मचारियों ने बताया कि अनेक समस्याओं से हम लड़ रहे हैं, प्रशासन भी हमारे खिलाफ है हमारे फोन भी पुलिस प्रशासन द्वारा छीन लिए जाने हैं परंतु लौटाये नहीं जाते।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-