Breaking News

ब्रेकिंग: छात्रा की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

पुलिसकर्मी के फ्लैट में मिला शव

@शब्द दूत ब्यूरो (21सितंबर 2023)

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ घटना में बीबीडी की छात्रा का शव मिला है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है । पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने छात्रा की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में छात्रा की लाश मिली है वहां  बुधवार देर रात दारू पार्टी होने के भी निशान मिले हैं। बताया जाता है कि इसी दौरान संदिग्ध हालात में गोली चली। छात्रा के साथी गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को यह सूचना मिली तो उन्होंने  चिनहट थाने में दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरदोई सदर कोतवाली निवासी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष तिवारी की बेटी निष्ठा (23) की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा,बीबीडी हॉस्टल छोड़कर दो महीने पहले ही निष्ठा पारस नाथ सिटी में किराए पर रहने लगी थी। बीती रात निष्ठा कॉलेज में गणेश उत्सव से अपने दोस्त आदित्य पाठक के दयाल रेजीडेंसी स्थित फ्लैट पर पहुंची। जहां पर दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। दोस्त आदित्य पाठक की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की।

आदित्य पाठक एक पुलिसकर्मी के फ्लैट में किराये पर रहता है। फ्लैट के किचन में खाने के सामान और दारू की बोतलें मिली हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर पार्टी हुई थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद या धोखे से गोली चलने से युवती की मौत हो गई। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं।

उधर छात्रा के पिता संतोष तिवारी का कहना है कि उनकी बेटी को धोखे से गोली नहीं लगी, उसकी हत्या हुई है। पढ़ने वाले बच्चों के पास पिस्टल कैसे पहुंची। इससे साफ है कि वह क्रिमिनल माइंडेड है, जिन्होंने मेरी बेटी को किसी गलत इरादे से मार डाला। पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-