@शब्द दूत ब्यूरो (14 सितम्बर 2023)
काठगोदाम। आज सुबह काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जान बचाने वाले जीआरपी के हेड कांस्टेबल की सराहना की जा रही है।
आज लखनऊ एक्सप्रेस काठगोदाम से अपने गंतव्य के लिए समय 11ः15 बजे रवाना हुई । इस ट्रेन में एक महिला अपने परिजनों को छोड़ने आई थी। ट्रेन के चलते ही महिला जल्दबाजी में नीचे उतरने लगी इसी दौरान पैर फिसलने के कारण चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गई तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी।
इस घटना को वहां ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जीआरपी अनिल कुमार ने फुर्ती दिखाई और अपनी जान की परवाह न करते हुऐ तुरन्त महिला का हाथ पड़कर चलती ट्रेन से सुरक्षित बाहर खींच लिया एवं महिला की जान बच गई।
हेड कांस्टेबल अनिल की इस बहादुरी और सतर्कता की लोग सराहना कर रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal