Breaking News

रूद्रपुर में सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आकर नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर, 2023)

उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में रुद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जीत भट्ट (17)और खेड़ा निवासी विकास (21) शाम को नानकमता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से युवक डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से जीत पीएसी के जवान महेश का बेटा था। बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-