Breaking News

उत्तराखंड: सीएम धामी जाएंगे लंदन, निवेशकों के लिए 25 से 28 सितंबर तक करेंगे रोड शो, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी रहेंगे साथ

@शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर, 2023)

सीएम धामी उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए लंदन में 25 से 28 सितंबर तक रोड शो करेंगे। सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे। इसके बाद 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे।

धामी के मुताबिक प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-