Breaking News

सड़क पर घूमते लावारिस पशुओं के मालिकों की पहचान कर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने

कार्रवाई के लिए दिन का दिया समय।

@शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2023)

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद के विभिन्न शहरों में सड़क पर लावारिस घूमते पशुओं के टैग से पशु स्वामी की पहचान कर उनके विरूद्ध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी वंदना सिंह  बीते रोज पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान इस मामले पर सख्ती से कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दे रही थी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी को भी निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे गोसदन का पशु कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराएं और इसकी सूची जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें पंजीकरण के पश्चात जरूरी सहायता और अनुदान दिलाया जा सके।

पशु पालन विभाग, नगर निकाय, राजस्व विभाग, जिला पंचायत और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे अगले दो दिनों तक वृहद अभियान चलाकर सड़कों के किनारे घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में भेजना सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पशुओं को किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा रहा हो तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-