Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच आधी रात को भूकंप से डोली धरती,लोग घबरा कर निकले बाहर

@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2023)

सूबे में जहां एक ओर भारी बारिश से मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं वहीं आज तड़के आये भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

भूकंप के ये झटके आज तड़के  3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में महसूस किये गये।धरती डोली। ये झटके पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।

भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानि नहीं हुई है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-