Breaking News

ऊधमसिंहनगर में डेटाल हाइजीन ओलंपियाड परीक्षा में 70 हजार छात्र छात्राओं ने लिया भाग

@शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2023)

रुद्रपुर। दुनिया की अग्रणी उपभोक्ता स्वास्थ्य और स्वच्छता कंपनी रेकिट प्लान इंडिया ने अपने प्रमुख अभियान डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अन्तर्गत डेटॉल हाइजीन ओलंपियाड परीक्षा के दूसरे संस्करण में आज ऊधम सिंह नगर के समस्त सरकारी स्कूलों में सत्तर हजार से भी अधिक छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

डिटोल प्लान इंडिया के उत्तराखंड प्रबंधक सैयद अली नकवी ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 965 केंद्रों पर आयोजित हुई जिसमें कक्षा 1से लेकर कक्षा 10 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 6 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और अपने परिवार की सुरक्षा के बीच संबंध का पता लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। एक विजेता की घोषणा की जाएगी और चुनिंदा विजेताओं को डेटॉल एवं एनडीटीवी के संयुक्ततत्वधान में 2 अक्टूबर को आयोजित सीजन 10 के लॉन्च पर मशहूर अभिनेता एवं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा मुम्बई में पुरस्कृत किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-