Breaking News

बिग ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार, पुत्र को भी लिया हिरासत में

@शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर 2023)

आज की सबसे बड़ी खबर आंध्र प्रदेश से आ रही है। यहां भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पुत्र को भी हिरासत में लिये जाने की खबर है।

बता दें कि सी आईडी ने  तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के कुछ देर बार ही सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने उनके बेटे नारा लोकेश को भी हिरासत में लिया है।

उन्हें पुलिस ने पूर्वी गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 2021 में भ्रष्टचार का मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही आपराधिक जांच विभाग उन पर लगे आरोपों की जांच कर रहा था। इस बीच 9 सितंबर 2023 को सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-