Breaking News

ब्रेकिंग: देवभूमि में बारिश का कहर, भूस्खलन से एक साथ ढहे कई चार मंजिला मकान, देखिये खौफनाक वीडियो

हालांकि भवनों को पहले खाली करा दिया गया था। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अगस्त 2023)

कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। यहां कुल्लू जिले में पहाड़ी पर हुये भूस्खलन ने कहर बरपाया है।

जिले के अन्नी में  कई ऊंची इमारतें एक साथ भरभरा कर गिर पड़ीं। हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बीच तबाही का सिलसिला जारी है। अब कुल्लू में एक साथ कई मकान ढह गए हैं। कुल्लू के अन्नी में भूस्खलन की वजह से कई ऊंची इमारतें एक साथ भरभरा कर गिर पड़ीं।

इस हादसे का  खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आनी बस स्टैंड का है। जहां बारिश की वजह एक चार मंजिला इमारत सहित कुल तीन भवन गिर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने इन बिल्डिंग को पहले ही खाली करवा दिया था। आनी बस स्टैंड में दो से तीन बिल्डिंग को अभी भी खतरा बना हुआ है।

 

Check Also

काशीपुर को जल्द मिलेगा नया रोडवेज स्टेशन , बीएस-6 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-