Breaking News

जोशीमठ: आवासीय भवन ढहा,7 लोग दबे,दो की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2023)

जोशीमठ । यहां हेलंग कस्बे मे बीती देर शाम को एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दब गए थे।  दो लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 07 लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से 05 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 02 लोग मृत घोषित किए गए है। अस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है।

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-