Breaking News

काशीपुर:तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2023)

काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में आज प्रतिभा एवं वार्षिक पुरूस्कार वितरण समारोह में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया ।

समारोह में कक्षा 9 के  249 छात्र एवं छात्राओं , कक्षा 11 में 209 छात्र एवं छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। जिनका परीक्षाफल क्रमशः 91 ओर 94 प्रतिशत रहा । वहीं प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 में अन्डर 14 बालीवॉल में प्रथम स्थान तथा अन्डर 17 बालिका वर्ग बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश कुमार जिन्दल (चेयरमैन S.P.N.G. ग्रुप ) ,विशिष्ट अतिथि डा० बृजमोहन गुप्ता (पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी एवं संस्कृत राधेहरि महाविद्यालय) ,ने छात्र एवं छात्राओं को पुरूस्कार वितरण किया।  सभी अतिथियों ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह, विद्यालय समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता , प्रबन्धक जी०डी० मठपाल , कोषाध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह जीना , उपाध्यक्ष श अगरपाल यादव  समिति सदस्य महानन्द शर्मा एवं  गोपालकृष्ण अग्रवाल एवं समस्त सदस्य और अध्यापकगण उपस्थित रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-