Breaking News

कांग्रेस पर्वतीय प्रकोष्ठ ने दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 जुलाई, 2023)

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्वतीय प्रकोष्ठ की ओर से यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को दिन का भोजन वितरित किया गया। वरिष्ठ नेता हरिपाल रावत ने बताया कि भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से लगातार बाढ़ का पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और नदी का पानी यमुना के किनारे बसी रिहायशी बस्तियों में घुस गया है। जिसके बाद यमुना किनारे रहने वाले हजारों मजदूरों-किसानों को अपना सब कुछ छोड़कर सड़कों पर आना पड़ा है। ऐसी परिस्थितियों में ये लोग सड़क किनारे तिरपाल लगाकर पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल रावत के नेतृत्व में एडवोकेट दिनेश कुमार, मामराज सिंह, पूरन सिंह, राधा आर्य, विमला कंडारी, विजेंद्र ,राजवीर गोला, शारदा प्रवीण, शिवानी नेगी, सुखबीर शर्मा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने इस भोजन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-