Breaking News

काशीपुर: कांवड़िये की बाइक को ट्रक ने रौंदा,एक कांवड़िए की मौत,साथी घायल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई 2023)

काशीपुर। बीती देर रात हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर हरिद्वार जा रहे एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि पीछे बाइक पर बैठा एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार  सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर निवासी बादल (22) पुत्र राजू और उसका भाई पंकज अपने दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व प्रवेष कोहली पुत्र बृजलाल के साथ बीती रात लगभग 12 बजे दो बाइकों से  हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकले थे।

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास रात लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बादल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा बादल का दोस्त शिवम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था। उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-