Breaking News

बड़ी खबर: सीएम धामी कल काशीपुर में ,एरोमा पार्क के भूमि पूजन के बाद भूखंडों का करेंगे आवंटन, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी रहेंगे मौजूद ,ये है पूरा कार्यक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जून 2023)

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल काशीपुर में आकर एस्कॉर्ट फार्म में एरोमा पार्क का भूमिपूजन करेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सायं तीन बजे एरोमा पार्क का भूमिपूजन के बाद आयोजित “आंवटित भूखण्डों का भौतिक नियंत्रण कार्यक्रम” में शिरकत करेंगे। इस दौरान आवंटित भूखण्डों का भौतिक नियंत्रण  मुख्यमंत्री  धामी द्वारा किया जायेगा साथ ही इस मौके पर  अजय भट्ट  राज्य मंत्री रक्षा एवं पर्यटन, भारत सरकार व  गणेश जोशी मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, उत्तराखण्ड सरकार भी मौजूद रहेंगे।

यह कार्यक्रम त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा विधायक की अध्यक्षता में होटल गोतमी हाइट्स काशीपुर में होगा जहां भूमि आवंटन किया जायेगा। यह कार्यक्रम सुगंध व्यापार संघ के अध्यक्ष रोहित सेठ तथा एसेंशियल ऑयल एसोशिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष संजय वाष्णेय के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-