Breaking News

दर्दनाक हादसा: इंजीनियरिंग के सात छात्रों की मौत, कई घायल

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 मई, 2023)

असम के गुवाहाटी में रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के जालुकबाड़ी इलाके में वाहनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

एक अधिकारी के मुताबिक असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के 10 छात्र रविवार सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले थे। रास्ते में उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया।

दुर्घटना में सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-