Breaking News

दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में गिरने से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, एक गंभीर घायल

पांच लोग आये थे चपेट में।

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई, 2023)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले शौचालय टंकी की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शौचालय की टंकी की सफाई करते हुए पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक ही परिवार के पांचों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला में शौचालय की टंकी सफाई के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई। सफाई के दौरान एक व्यक्ति टंकी में गिरा था। इसके बाद परिवार के सभी लोग एक-एक कर गैस की चपेट में आकर टंकी में गिरते गए।

इस दौरान पांच लोगों के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है। उसका जिला अस्पताल से इलाज जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-