Breaking News

काशीपुर: कांग्रेस से जुड़िये पदयात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बोला भाजपा पर हमला, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मई 2023)

काशीपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा राज में विकास पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा आदि सभी जनसुविधाओं से आम जन महरूम है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज शाम यहां काशीपुर में कांग्रेस से जुड़िये पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को तार तार कर दिया है। सारी लोकतांत्रिक मर्यादा नष्ट कर दी है। नये ससंद भवन का उद्घाटन देश की सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति जी से न कराकर संवैधानिक मूल्यों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से जुड़िये पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र देश और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है। देश में प्रेम और भाईचारे, अंबेडकर जी के सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है। पूरे प्रदेश में अनेक जगहों पर ये यात्रा निकाली जाएगी। राज्य में 58 स्थानों पर ये यात्रा निकाली जाएगी। आज काशीपुर में तीसरी कांग्रेस से जुड़िये पदयात्रा है।

स्थानीय निकाय चुनावों में संगठन ने बड़ी मजबूती से सभी शहर व जिला कांग्रेस की इकाइयों ने तैयारी की है। उन्होंने दावा किया कि आगामी निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ खड़े होकर एक स्पष्ट संदेश देगी और कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों को छोड़ कर भाजपा अपने अहंकार में डूबी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। अगर है तो कुछ जुमले हैं कुछ भाषण है।और इनसे जनता का भला नहीं होने वाला।

कांग्रेस से जुड़िये पदयात्रा की शुरुआत यहां मौ किला से हुई। जो मुख्य बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उन पर पुष्प वर्षा कर नारों के साथ उनका स्वागत किया। पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं में मनोज जोशी एडवोकेट,नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,एन सी बाबा, पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप सहगल,संजय चतुर्वेदी, अरूण चौहान,उमेश जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी,रवि ढींगरा, पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, सुभाष चन्द्र पाल, जयसिंह गौतम, आशीष बाबी,इंदुमान, अलका पाल,अजीता शर्मा, शफीक अहमद अंसारी, विकल्प गुड़िया, नितिन कौशिक, आदि शामिल थे।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-