काशीपुर स्कूल बस दुर्घटना अपडेट: विद्यालय की परिचारिका की मौत, रामपुर जनपद क्षेत्र में हुआ हादसा
May 26, 20232,156 Views
@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2023)
काशीपुर।एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी की स्कूल बस पलटने से उसमें सवार विद्यालय की परिचारिका बबली 25 वर्ष की मौत हो गई है। वहीं एक शिक्षिका रोमा शर्मा के अलावा स्कूल की छात्रा गुरजोत कौर, अवनीत कौर तथा मु जुनैद भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। मृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बबली का पोस्टमार्टम रामपुर जनपद में घटित होने की वजह से वहीं होगा।