Breaking News

नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी सरकार, जानिए क्या है इसमें खास

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (26 मई, 2023)

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है। इस सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन परिसर का उद्घाटन करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने जो नोटिस जारी किया है, उसके मुताबिक यह 75 रुपए का सिक्का गोलाकार होगा और इसका क्षेत्रफल 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के के किनारों पर 200 कंगूरे बनाए गए हैं। इस सिक्के को 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिंक से मिलाकर बनाया गया है।

सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा होगा और साथ ही सिक्के पर अशोक स्तंभ भी उकेरा जाएगा। सिक्के की बांयी तरफ देवनागरी भाषा में भारत और इंग्लिश में इंडिया लिखा होगा। उसी तरह सिक्के के ऊपरी तरफ देवनागरी भाषा में संसद भवन लिखा होगा और साथ ही इसके नीचे संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची के अनुसार किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-