Breaking News

काशीपुर:संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया छठा स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर का किया आयोजन

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई 2023)

काशीपुर । संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ने आज अपनी छठा स्थापना दिवस केक काटकर और रक्तदान शिविर लगाकर मनाया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली तथा संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के मुकेश चावला, मनीष चावला व राज गुंबर ने संयुक्त रूप से केक काटा। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने संजीवनी अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में की जा रही उपलब्धियों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह शहर में मरीजों को उचित व सस्ती दरों पर इलाज करने की उम्मीद जताई ।

भाजपा नेता दीपक बाली ने संजीवनी अस्पताल के निदेशकों व चिकित्सकों को बधाई दी और अस्पताल की प्रगति की कामना की साथ ही मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा की अस्पताल की पहल को सराहा।

संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर मुकेश चावला ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर व आसपास के लोगों को त्वरित और उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधा है।

इस दौरान संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-