Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२० मई २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – ०८:३७ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – ०७:३८ मि. तक उपरांत रोहिणी |
योग – अतिगण्ड सायं – ०५:१५ मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:२५ मि.।
सूर्यास्त – ०६:४३ मि.।
व्रत – करवीर।
पर्व – दस दिनात्मक गंगा दशहरा का उत्सव।

आज विशेष

करवीर व्रत,काशी,प्रयाग,हरिद्वार आदि तीर्थों में आज से दस दिन नियमित गंगा स्नान व गंगा जी का स्तवन पाठ,सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – ०७:३८ मि. से,यायी जययोग दिन – ०७:३८ मि. से रात्रि – ०८:३७ मि. तक ।

कल विशेष

सोपपदा द्वितीया वेदारम्भ वर्जित,शुभ अशुभ दोगुना फलकारी द्विपुष्कर योग दिन – ०८:३५ मि. से रात्रि – ०९:१० मि. तक ।

राशिफल

मेषराशि – आज समय का सदुपयोग करें अन्यथा पछतावा होगा।विशेष कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।यात्रा से कार्य सिद्धि एवं लाभ हो सकता है।व्यवसायिक समस्याओं से सामना होगा।मित्रों से विवाद न करें।

वृष राशि – आज समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें।कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा।किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा।आशाएं बलवती होंगी।

मिथुन राश‍ि – आज वाद विवाद में मत पड़ेंगे तथा समय का सदुपयोग करें।विशेष लोगों से मुलाकात होगी।मनचाहा कार्य पूर्ण होगा।झूठ बोलने से बचें अन्यथा फंस सकते हैं।

कर्क राश‍ि – आज अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।आश्वासन प्राप्त होंगे।कारोबार में सफलता मिलेगी।सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

सिंह राशि – आज दिन के प्रारंभ में व्यस्तता रहेगी।देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।कारोबार में सफलता मिलेगी।भाग्य में प्रबलता रहेगी।दूर स्थान से अच्छा संदेश प्राप्त होगा।

कन्या राशि – आज शुभ एवं आध्यात्मिक कार्य में बढ़त होगी।धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।परिजनों का सहयोग मिलेगा,निजी संबंधों का लाभ मिलेगा।न्याय पक्ष उत्तम है।

तुला राशि – आज दिन अच्छा है,कारोबार के विस्तार का योग बन रहा है।नई योजना का लाभ मिलेगा।परिजनों का व्यवहार दुखी करेगा।दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक राशि – आज कार्य की अधिकता से मन बेचैन रहेगा अत: अच्छी कार्यनीति तयकर कार्य करें।धैर्य से अपनों के प्रति समर्पित रहें।मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा।कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

धनु राशि – आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अनुकूल समय का सदुपयोग करें।महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।संगति बदलें अन्यथा हानि संभव है।बड़ों का आदर करें।संतान सुख सम्भव है।वाहन खरीदने का मन होगा।

मकर राशि – आज शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होगा।लंबित कार्यों से मन खिन्न रहेगा।सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।यात्रा सफल रहेगी।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक है,साझेदारी में किये गए कार्यों में तरक्की होगी।धन लाभ होता रहेगा।नया मकान,दुकान खरीदने के योग हैं।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।शुभ समाचार प्राप्त होगा।यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि – आज समय अनुकूल नहीं है अतः सावधान रहें।धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें।रुके कार्यों की पूर्ति होगी।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।यात्रा के योग बन रहे हैं परन्तु टालने का प्रयास करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-