ब्रेकिंग:किरन रिजिजू से केंद्रीय कानून मंत्री पद छिना, मेघवाल को सौंपा कार्यभार
May 18, 2023594 Views
@शब्द दूत ब्यूरो (18 मई 2023)
नयी दिल्ली। क़ानून मंत्री किरेन रिज़िजू को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को क़ानून मंत्री बनाया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से किरेन रिजिजू लगातार अपनी टिप्पणियों से खलबली मचा रहे थे।
उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली के बारे में टिप्पणी की थी और उसपर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी।