Breaking News

दर्दनाक हादसा: स्कूल बस के इंतजार में खड़े बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, तीन की मौत,दो घायल,

आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया।

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2023)

आगरा। आज सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे छात्रों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है। बच्चे स्कूल बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। किसी तरह से पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे डौकी के गांव बास महापत में सड़क किनारे खड़े होकर करीब 6 से 7 बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। यह सभी बच्चे स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। इसी दौरान फतेहाबाद रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को रौंद दिया। जिससे तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई और 5 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं कुछ बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-