Breaking News

केदारनाथ में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा खराब, पंजीकरण पर 15 मई तक लगी रोक

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मई, 2023)

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक रहेगी। पर्यटन विभाग के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे।

चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-