Breaking News

उत्तराखंड: चारों धामों में बर्फबारी का अलर्ट, आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई, 2023)

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ चारों धामों में बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, फाटा, सोनप्रयाग में पुलिस ने हजारों यात्रियों को रोक दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर को जल्द मिलेगा नया रोडवेज स्टेशन , बीएस-6 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-