@शब्द दूत ब्यूरो (02 मई 2023)
ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज हुये घटनाक्रम की पूरी जानकारी पत्रकारों को दी।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि वह आज भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एक कार्यक्रम में शिरकत होने के बाद मैं दूसरे कार्यक्रम में जा रहे थे रास्ते में जाम की वजह से उनका वाहन रुका कि तभी शिवालिक नगर का रहने वाला सुरेंद्र सिंह नेगी उन्हें गालियां देने लगा। बारिश की वजह से कार का एसी नहीं चला रखा था ।
सुरेंद्र सिंह नेगी के गाली देने पर मेरे सुरक्षाकर्मी ने पूछा कि तुम गाली क्यों दे रहे हो ?इतने में उसने गाड़ी के शीशे में हाथ डालकर मेरा कुर्ता फाड़ दिया और मंत्री जी ने फटा कुर्ता दिखाते हुए बताया कि उनके कुर्ते में से पैसे और सभी सामान उसने गायब कर दिया है। इतना ही नहीं उसके द्वारा मेरे सुरक्षा कर्मी की वर्दी भी फाड़ी गई है। सुरक्षाकर्मी द्वारा उसे रोकने पर वह है मुझे मारने के लिए पत्थर उठाने भागा मेरे बचाव में सुरक्षाकर्मी द्वारा उस पर कार्रवाई की गई है । उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा आज पर आक्रमण किया गया है।
हमलावर युवक के बारे में कैबिनेट मंत्री का कहना है कि वह समाजसेवी बनता है लेकिन हकीकत में लोग उसे ब्लैकमेलर कहते हैं। पहले भी पुलिस उसे विभिन्न मामलों में पकड़ चुकी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal