पुलिस ने साधु को नशेड़ी बताकर उसके आरोप झूठे बताये हैं।
@शब्द दूत ब्यूरो (02 मई 2023)
अयोध्या । मंदिर नगरी अयोध्या के कोतवाली थाना इलाके में नरसिंह मंदिर के पुजारी ने सोमवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।28 वर्षीय साधु ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो बनाकर साझा किया, जिसमें उसने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
उधर पुलिस ने साधु को नशेड़ी और आरोपों को झूठा दावा किया कि ड्रग्स के नशे में पुजारी आत्महत्या की। बताते हुए अयोध्या में नरसिम्हा मंदिर के पुजारी की पहचान राम शंकर दास (28) के तौर पर की गयी है । पुलिस ने कुछ दिन पहले उसी मंदिर के एक बुजुर्ग महंत रामशरण दास के गायब होने के मामले में दास के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर राम शंकर दास का शव मंदिर में उनके कमरे में फंदे से लटका मिला।
अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज शर्मा ने आई-भाषा से कहा कि “पुजारी राम शंकर दास नशे के आदी थे, ड्रग्स के नशे में उन्होंने आत्महत्या कर ली।”
एसएचओ ने दावा किया कि उन्होंने (पुजारी) पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal