@शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2023)
लखनऊ। सपा नेता रईस चंद्र शुक्ला को भाजपा में शामिल कराने पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी बेहद नाराज़ हैं।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में मेरे खिलाफ चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पार्टी ज्वाइन कराना घोर अपमानजनक है। नंदी ने कहा कुछ लोग प्राइवेट लिमिटेड पार्टी की तरह संगठन को चला रहे हैं। यहां प्रयागराज से विधायक नंदी ने कहा कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पार्टी ज्वाइन कराने का प्रस्ताव घोर अपमानजनक और आपत्तिजनक है।
नंदी ने कहा, स्थानीय विधायक की अवहेलना, उपेक्षा करते हुए विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी में शामिल करना गंभीर प्रकरण और गहरी साजिश है! यह अवैध है। उन्होंने कहा, यह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और पार्टी की लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धान्त के प्रतिकूल है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal