Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२२ अप्रैल २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – द्वितीया दिन – ०८:०९ मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – ११:५७ मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – आयुष्यमान दिन – १०:०७ मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – अश्विनी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ९०:०१ मि. से – १०:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:४१ मि.।
सूर्यास्त – ०६:२७ मि.।
व्रत – श्री भगवान परशुराम जयंती।
पर्व – श्री भगवान परशुराम जयंती,शिवाजी जयंती।

आज विशेष

श्री भगवान परशुराम जयंती प्रदोष व्यापिनी तृतीया ग्राह्य अत: प्रदोष काल में जन्मोत्सव,शिवाजी महाराज जयंती,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग तथा यायीजययोग,रवियोग रात्रि – ११:५७ मि. से,शुभाशुभ तीन गुना अधिक फलदायी त्रिपुष्कर योग दिन – ०८:०७ मि. तक।

कल विशेष

अक्षय तृतीया व्रत उदय व्यापिनी,त्रेतायुगादि तृतीया,कल्पादि तृतीया,हयग्रीव जयंती,श्री मातंगी जयंती,गौरी तृतीया,श्री बद्री केदारनाथ तीर्थयात्रा दिन,वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,काशी में त्रिलोचन यात्रा व गौतमेश्वर महादेव जलधरी श्रृंगार आरंभ,आज जल घड़ा,छाता,शक्कर,पंखा आदि दान का विशेष महत्व है,चंदन से श्रीविष्णु पूजन,वृन्दावन में चंदन श्रृंगार,सागर एवं तीर्थों में स्नान दान तथा कुम्हड़ा (कद्दू) में रत्न भरकर दान का विशेष फल होता है,जैनियों का वर्षीतप समाप्त,ठाकुर कुंवर सिंह जयंती (विहार),यायी जययोग दिन – ०८:१२ मि. तक,रवियोग रात्रि – ०१:०१ मि. तक।

राशिफल

मेषराशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-