@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल 2023)
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुये आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने हमले में चीन निर्मित हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हुए थे जबकि एक घायल हुआ है। शहीदों में चार जवान पंजाब और एक उड़ीसा का है। सेना ने शहीद जवानों की तस्वीर भी जारी की है।
आतंकी हमले की जांच फ़ॉरेंसिक और आला अधिकारियों की टीम कर रही है। सेना व सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए)की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल सेना के एक ट्रक में आग लग गई थी। बीते कल कल दोपहर 3 बजे वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमला भिंबर गली और पुंछ के बीच राजौरी सेक्टर में हुआ। आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम विजिबिलिटी का फ़ायदा उठाते हुए सेना की गाड़ी पर फ़ायरिंग करने के साथ ग्रेनेड से भी हमला किया ऐसी संभावना जताई गई है।
इस दुखद घटना के बाद बाटा-डोरिया क्षेत्र के एक घने जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है तथा नियंत्रण रेखा के पास कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी हमले के बाद भीम्बर गली-पुंछ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और लोगों को मेंढर के रास्ते पुंछ जाने की सलाह दी गई है।
इस घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना जताई है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल समेत तमाम लोगों ने इस घटना पर दुःख जताया है और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal