Breaking News

काशीपुर:महानगर महिला कांग्रेस ने मनायी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2023)

काशीपुर।  महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बाजपुर रोड स्थित एक होटल परिसर में महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय समानता का है, कांग्रेस पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

इस अवसर पर नवनियुक्त महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा सिंह का महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष पूजा सिंह के द्वारा वरिष्ठ वरिष्ठ महिला नेत्रीयों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद के.सी. सिंह बाबा, विधानसभा प्रत्याशी एनसी सिंह बाबा, मणि माला सिंह कामाक्षी सिंह, कल्पना गुड़िया, पूजा लोहिया मुक्ता सिंह, इंदूमान, बीना मेहरोत्रा, रोशनी बेगम, रंजना गुप्ता, सुरेंद्र कौर, दीपाली, शुभ्रा शर्मा, कल्पना गोयल, उरूज सिद्दीकी, दीपिका सिंह, नीतू सैनी, कविता शर्मा, गीता चौहान, भावना बरेजा, कोमल बरेजा, रुचिका अरोरा, मोनिका मेहरोत्रा, राज बत्रा, निधि बजाज, लता सिंह, मंजू देवी, सुधा राजपूत, जसवंती देवी आदि दर्जनों महिला कांग्रेसी नेत्री उपस्थित थी ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-