Breaking News

काशीपुर: भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा 22 अप्रैल को, ब्राह्मण सभा समिति करेगी कई कार्यक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2023)

काशीपुर। भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण सभा समिति आगामी 22 अप्रैल को कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे चामुंडा बिहार स्थित ब्राह्मण सभा भवन में हवन पूजन किया जायेगा। 11 बजे प्रसाद वितरण होगा। सायं चार बजे से भगवान परशुराम की एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मौ किला से आरंभ होगी। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शोभायात्रा का समापन रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में किया जायेगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज तथा अन्य सभी लोगों से इस शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-