Breaking News

हल्द्वानी: सुबह की सैर पर निकले कुमाऊं कमिश्नर का सरस मार्केट में छापा, बगैर जीएसटी बिल का सामान भारी मात्रा में जब्त , देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2023)

हल्द्वानी। सरस मार्केट क्षेत्र में प्रातः मार्निंक वॉक पर निकले आयुक्त  दीपक रावत ने जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाये जा रहे व्यापारियों के सामान को जब्त किया। आयुक्त के संज्ञान में आया था कि हल्द्वानी शहर में कई ऐसे व्यापारी हैं जो बिना जीएसटी के सामान की सप्लाई कर रहे हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर जीएसटी अधिकारियों को तलब किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जांच कर पाया कि कुल 38 पैकेट सामग्री के बिना जीएसटी बिल के पाये गये। पैकेट में अलग-अलग प्रकार की सामग्री पाई गई, जिस पर नाम कुछ और ही लिखा था तथा सामग्री कुछ और ही निकली। आयुक्त  रावत ने आयकर, राज्यकर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों एवं सड़क मार्गांे पर नियमित चैंकिग अभियान चलायें।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा किसी भी प्रकार की राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जायेगा।
मौके पर संयुक्त आयुक्त आयकर डीएस नगन्याल,डिप्टी कमिश्नर स्मिता भाष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-