Breaking News

काशीपुर: अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण, रेलवे ने 14 दुकानदारों को खाली करने का दिया नोटिस, वर्षों से लीज पर हैं दुकानें, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2023)

काशीपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित 14 दुकानें रेलवे हटाने जा रहा है। काशीपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अन्तर्गत पुनर्विकसित करने का प्रस्ताव है। यहां पिछले चालीस सालों से ये दुकानदार रेलवे द्वारा लीज पर हैं।

रेलवे के इस नोटिस से वर्षों से यहां अपना परिवार पाल रहे लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। बीती 12 मार्च को‌ मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर द्वारा काशीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया था। अमृत भारत योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में ये 14 दुकानें बाधक बताई गई।

रेलवे स्टेशन के गेट पर उत्तर दिशा की 14 दुकानें स्थित है। मंडल रेल प्रबंधक ने इन लीज पर दी गई दुकानों को तीस दिन के भीतर खाली करने का नोटिस दुकानदारों को थमा दिया। रेलवे के इस नोटिस से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

दुकानदार अब रेलवे के इस नोटिस के बाद अपनी दुकानें बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। आज दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली में इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक से मिलने गया हुआ है। वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों से भी दुकानदारों ने गुहार लगाई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-