Breaking News

रुद्रपुर में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, झुलसे छह लोग अस्पताल में भर्ती

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अप्रैल, 2023)

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मकान स्वामी वीरपाल उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बंद घर में लोगों ने धुंआ निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई।

पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से वहां पानी डाल रहे छह लोग झुलस गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

Check Also

केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों की लीद निस्तारण योजना पर सवाल, 1.43 करोड़ के प्रोजेक्ट के बावजूद गंदगी जस की तस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026)  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-