Breaking News

बिग ब्रेकिंग: एक करोड़ की चोरी का खुलासा, ऊधमसिंहनगर पुलिस ने टीवी सीरियल “सीआईडी” की दिला दी याद, एसएसपी से सुनिये पूरी वारदात और खुलासे की सच्ची कहानी, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08अप्रैल 2023)

रूद्रपुर। अपने मशहूर टीवी सीरियल सीआईडी तो देखा होगा। उसके पात्रों से भी आप परिचित होंगे। सीरियल में जिस तरह से अपराध और अपराधियों का पर्दाफाश करने मे पूरी टीम सफलता हासिल करती हैं। ठीक उसी तर्ज पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एक महीने पूर्व हुई एक करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया और जिले में ये पहली ऐसी बड़ी चोरी की वारदात है जिसमें चोरी के शत-प्रतिशत माल की बरामदगी हुई है।

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने आज इस बड़ी सफलता का खुलासा करते हुए पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त कार्रवाई की जमकर सराहना की।

6 मार्च को एलाएंस निवासी  हरीश मुंजाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 फरवरी को उनका 10 टायरा ट्रक संख्या UK06CB-7486 जिसमें 250 टायर कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये के लदे थे।‌‌इस ट्रक को चालक अब्दुल मतलीब और परिचालक झारखंड राज्य में डिलीवरी के लिए लेकर गये थे।  लेकिन माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। चालक दि उनके यहां तीन चार महीने से काम कर रहा था जो कि डिगरपुर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद (उ0प्र0)का निवासी था।

एसएसपी ने बताया कि चोरी की इतनी बड़ी घटना से पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस तथा एसओजी की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने चोरी के खुलासे के लिए द्वारा अभियुक्तों की सुरागरसी की गयी तो माल ले जाने वाले अभियुक्त चालक का असली नाम अमीर आलम पुत्र रियासत हुसैन निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर मुरादाबाद व परिचालक शाने आलम पुत्र जफीर  के रुप में  सामने आए।

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के  कई टोल टैक्स व लगभग 800 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद उस ट्रक की लोकेशन का पता लगाया गया।

बाद में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी जांच टीम की नजर में आये तो 22 मार्च को  तसब्वुर अली पुत्र खलील अहमद निवासी मुलाना जोया थाना बुडोई जिला अमरोहा उ0प्र0 के जोया स्थित गोदाम से चोरी किये गये 248 टायर बरामद  हो गये।

हालांकि पुलिस की सफलता अभी अधूरी थी। ट्रक की बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। आखिर में 7 अप्रैल को जोया जिला अमरोहा  चालक अमीर आलम व परिचालक शाने आलम को ट्रक सहित दबोचने में सफलता हासिल कर ही ली। इस दौरान अभियुक्तों ने ट्रक की नम्बर प्लेट आगे पीछे बदलकर व नम्बर UP21-CT7544 लगाकर तथा उस पर लिखे गए कम्पनी के कांटेक्ट नम्बर को मिटाने का प्रयास किया।

एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने इस वारदात के खुलासे में शामिल एस ओ जी टीम के प्रभारी विजेन्द्र शाह प्रभारी  उधमसिंह नगर, सर्विलांस विकास चौधरी 0नि0, उ0नि0 भुवन जोशी, कानि0 मोहन बोरा, कानि0 खीम सिंह, भूपेन्द्र आर्या का, सर्विलांश-पंकज विनवाल ०कानि सर्विलांश, कानि0 नीरज भोज, का० गोकुल टम्टा तथा कोतवाली रुद्रपुर की पुलिस टीम विक्रम राठौर प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, एसआई महेश काण्डपाल, एस आई हरविन्दर सिंह, एस आई विकास कुमार, का0 कृष्ण प्रसाद, का० हेम फुलारा, की सराहना की।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-