Breaking News

काशीपुर: हाईवे पर बग़ैर हेलमेट के दोपहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे, दुर्घटना की आशंका, हरियावाला चौराहे का देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2023)

काशीपुर । जान की परवाह किए बिना हाईवे पर बग़ैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं लोग। शब्द दूत ने आज काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर लोगों के ट्रैफिक सेंस का जायजा लिया।

इस दौरान हरियावाला चौराहे पर हाईवे पर फर्राटे से तमाम दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के नजर आये। बता दें कि यह हाईवे काफी व्यस्त है यहां पर भारी वाहनों का आवागमन हर वक्त लगा रहता है। ऐसे में इन वाहन चालकों का इस तरह से बेखौफ वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात की जिम्मेदारी संभाले पुलिस व सीपीयू के जवान यहां नजर नहीं‌ आये।

इस दौरान कई नाबालिग भी बगैर हेलमेट के तीन सवारियां बैठाकर दोपहिया वाहन दौड़ाते नजर आये तो कोई अपने परिवार के साथ बीच चौराहे से गुजरते दिखाई दिये। शहर की सीमा पर और शहर के भीतर तो हेलमेट चैंकिंग होती है जो होनी भी चाहिए। लेकिन हाईवे पर हेलमेट चैंकिंग न होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हालांकि दुर्घटना की आशंका के लिए लापरवाह वाहन चालक तो जिम्मेदार हैं हीं, पुलिस व सीपीयू को भी इन स्थानों पर सक्रिय होना पड़ेगा।

Check Also

केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों की लीद निस्तारण योजना पर सवाल, 1.43 करोड़ के प्रोजेक्ट के बावजूद गंदगी जस की तस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026)  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-